भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर निशाना

feature-top

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर संविधान पर लंबी-चौड़ी बातें करते हैं और भारत सरकार के खिलाफ बेबुनियाद बयान देते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातें वैसी ही हैं जैसी जाकिर नाइक मलेशिया से, खालिस्तानी आतंकी पन्नू कनाडा और अमेरिका से, और सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान से बोलते हैं।

दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा और सोरोस फाउंडेशन से जुड़े लोगों की भाषा में कोई अंतर नहीं है।


feature-top