रायपुर में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात

feature-top

राजधानी में लूटपाट की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश सराफा व्यापारी राहुल गोयल के पास रखे लगभग 86 किलो चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लूटे गए जेवरातों की कीमत करीब 86 लाख रुपये है।

पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।


feature-top