नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में लंदन कोर्ट में सुनवाई 23 नवंबर को

feature-top

लंदन की एक अदालत 23 नवंबर को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई करेगी। नीरव मोदी ने पीएनबी घोटाले से जुड़े अपने प्रत्यर्पण मुकदमे को फिर से खोलने की मांग की है।

नीरव मोदी का कहना है कि भारत लाए जाने पर एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं और उसे यातनाएं दी जा सकती हैं। इसलिए उसने अदालत से मामले पर दोबारा सुनवाई की अपील की है।

जांच एजेंसियां अदालत में यह दोहरा सकती हैं कि प्रत्यर्पण के बाद मोदी पर भारतीय कानूनों के अनुसार मुकदमा चलेगा और उससे कोई अनुचित पूछताछ नहीं की जाएगी।


feature-top