दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन

feature-top

मशहूर अभिनेत्री और फिल्मकार वी. शांताराम की पत्नी संध्या शांताराम का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। संध्या अपने बेहतरीन अभिनय और नृत्य के लिए जानी जाती थीं।

उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क स्थित वैकुंठ धाम में किया गया। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा  “फिल्म ‘पिंजरा’ की प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शांताराम के निधन की खबर दुखद है।

उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और नृत्य से अमिट छाप छोड़ी। ‘झनक झनक पायल बाजे’, ‘दो आंखें बारह हाथ’ और ‘पिंजरा’ में उनकी भूमिकाएं हमेशा याद रहेंगी।”


feature-top