UPSC ने उत्तर कुंजी जारी करने की प्रक्रिया में किया बदलाव

feature-top

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) की उत्तर कुंजी परीक्षा के तुरंत बाद जारी की जाएगी।

अब तक यूपीएससी की परंपरा रही है कि उत्तर कुंजी, अंक और कट-ऑफ केवल पूरी परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही प्रकाशित किए जाते थे। नए फैसले के बाद उम्मीदवार परीक्षा के तुरंत बाद अपनी प्रतिक्रियाओं की जांच कर सकेंगे।

आयोग ने हलफनामे में कहा है कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और सोच-समझकर उठाया गया है। उत्तर कुंजी परीक्षा के बाद प्रोविजनल रूप में जारी की जाएगी और अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। उम्मीदवारों को हर आपत्ति के साथ कम से कम तीन प्रामाणिक स्रोतों का हवाला देना होगा।

इन आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञ समिति करेगी और उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। आयोग यह भी तय करेगा कि प्रस्तुत स्रोत प्रामाणिक हैं या नहीं। यूपीएससी ने कहा है कि यह प्रक्रिया यथाशीघ्र लागू की जाएगी।


feature-top