हर जगह पुलिस मेरे ऊपर नजर रख रही है : सोनम वांगचुक की पत्नी

feature-top

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने आरोप लगाया है कि उनका दिल्ली में हर कदम पर पीछा किया जा रहा है। अंगमो ने बताया कि जहां भी वे जाती हैं, एक कार उनका पीछा करती रहती है।

अंगमो ने यह भी कहा कि उनके साथ काम करने वाले एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। वह पुलिस हिरासत में है और कथित तौर पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि एक शीर्ष संस्था के सदस्य ने उन्हें फोन किया और कहा कि डीएसपी ने यह कहा कि कुछ लोग सोनम वांगचुक से मिल सकते हैं, लेकिन जब यह मांग लिखित में की गई तो इसका इंकार कर दिया गया।


feature-top