IED धमाके में घायल हुई महिला नक्सली, साथियों ने हथियार लेकर जंगल में छोड़ा

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों का असली चेहरा एक बार फिर सामने आया है। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में नक्सलियों द्वारा ही लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई।

धमाके के बाद मौके पर मौजूद नक्सली साथी उसका हथियार लेकर वहां से भाग निकले और घायल महिला को जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही मद्देड़ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला माओवादी को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।


feature-top