उत्तरप्रदेश : कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, दो की मौत

feature-top

फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में सातनपुर मंडी के पास संचालित एक कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है।

विस्फोट इतना तीव्र था कि एक किलोमीटर दूर तक कई मकान हिल गए। हादसे में कोचिंग सेंटर के अंदर का पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया।

बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं, जबकि बाहर लगी लोहे की जाली डेढ़ सौ मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। यह विस्फोट कितना भयानक था।


feature-top