छठ के बाद बिहार में चुनाव कराने की मांग

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। निर्वाचन आयोग की टीम ने राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।

बैठक में अधिकांश दलों ने सुझाव दिया कि राज्य में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराए जाएं, ताकि मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

दिवाली के बाद मनाया जाने वाला छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा लोक पर्व माना जाता है। इस बार यह 25 से 28 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा।

राजनीतिक दलों का कहना है कि इस दौरान लाखों प्रवासी बिहार लौटते हैं, इसलिए अगर चुनाव छठ के बाद कराए जाएं तो मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा। निर्वाचन आयोग सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।


feature-top