कफ सिरफ से मौत मामला : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

feature-top

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौतें बेहद दुखद हैं।

कोल्ड्रिफ कफ सिरप की जांच रिपोर्ट आने के बाद, मध्य प्रदेश में इसकी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोल्ड्रिफ सिरप को जब्त करने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।

छिंदवाड़ा में मरने वाले 11 बच्चों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बच्चों के इलाज का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।"


feature-top