- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर में कांग्रेस का बिजली बिल और कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
रायपुर में कांग्रेस का बिजली बिल और कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों, बिजली बिल हाफ योजना में कटौती और अघोषित बिजली कटौती सहित लो वोल्टेज की समस्या को लेकर राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने लाखेनगर स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बिजली चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया और पुलिस की रोक-टोक को नाकाम कर बिजली दफ्तर के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी सरकार जनता से लगातार वादाखिलाफी कर रही है।
एक ओर महतारी वंदन योजना के नाम पर खुशियां बांटी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर जनता की जेब बिजली बिल के नाम पर काटी जा रही है।
आखिर कब तक आम लोग अघोषित कटौती और महंगी बिजली का दंड भुगतेंगे?” रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने आरोप लगाया कि आम जनता को महंगी बिजली दी जा रही है जबकि उद्योगपतियों को सस्ती बिजली का लाभ मिल रहा है। यह सरकार गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार बन चुकी है। कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी और जब तक बिजली दरों से राहत नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
