छत्तीसगढ़ में होगा 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में आगामी 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (DGP-IGP) सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए नई रणनीति भी तैयार की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकवाद-रोधी उपाय, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे विषयों पर भी मंथन होगा।

सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होंगे।


feature-top