उत्तर बंगाल में भारी बारिश से दार्जिलिंग पर्यटन स्थल बंद

feature-top

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में कल रात भारी बारिश हुई, जिसके कारण मिरिक और सुखिया पोखरी जैसे इलाकों में भूस्खलन हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन ने दार्जिलिंग के टाइगर हिल और रॉक गार्डन सहित पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला किया है। टॉय ट्रेन सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।


feature-top