रायपुर : चांदी की लूट की कहानी निकली झूठी

feature-top

मोबाइल और सीसीटीवी कैमरों के इस दौर में झूठ बोलकर सच को छिपाना अब आसान नहीं रहा। ऐसा ही मामला सामने आया है रायपुर के चांदी कारोबारी राहुल गोयल का, जिसने 86 किलो चांदी की लूट की झूठी कहानी रच डाली।

हालांकि, घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसकी बनाई कहानी का पर्दाफाश कर दिया। जांच में खुलासा हुआ कि राहुल गोयल जुए और सट्टे में भारी रकम हार चुका था। वह चांदी के कारोबार में ब्रोकर के रूप में काम करता था और आगरा से चांदी के जेवरों के ऑर्डर लेकर सप्लाई करता था।

इसके एवज में उसे कमीशन मिलता था। कंपनी उस पर भरोसा करती थी और उसे उधार में माल भेज देती थी। सट्टे में नुकसान होने के बाद राहुल ने सोचा कि लूट की झूठी कहानी बनाकर कंपनी का पैसा देने से बच जाएगा और अपने नुकसान की भरपाई कर लेगा।

लेकिन उसका यह दांव उल्टा पड़ गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच में पाया कि लूट जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। इसके बाद जब पुलिस ने राहुल से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरा सच कबूल कर लिया।


feature-top