हिरासत में यातना मामला : आठ पुलिसकर्मियों की जमानत याचिका खारिज

feature-top

यहां की एक अदालत ने दो साल पहले एक पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में कथित तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए आठ पुलिसकर्मियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। श्रीनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदिल मुश्ताक अहमद ने जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

पुलिस उपाधीक्षक एजाज अहमद नाइक, इंस्पेक्टर रियाज अहमद मीर और अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों - तनवीर अहमद मल्ला, अल्ताफ हुसैन भट, मोहम्मद यूनिस खान, शाकिर हुसैन खोजा, शाहनवाज अहमद दीदाद और जहांगीर अहमद बेग - ने अदालत में अलग-अलग जमानत याचिकाएं दायर की थीं।


feature-top