रायपुर : अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की एक और बड़ी कार्रवाई

feature-top

राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।

डूमरतराई इलाके में सरकारी जमीन पर बनी दीवार को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। करीब 25 डिसमिल जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को राजस्व विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

इससे पहले आज ही नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम टेमरी में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए कई मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया था।


feature-top