- Home
- टॉप न्यूज़
- निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव के लिए किए 17 नए सुधारों की घोषणा करी
निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव के लिए किए 17 नए सुधारों की घोषणा करी
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद भोजपुरी और मैथिली में प्रेस वार्ता की। उन्होंने मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं और पहली बार लागू होने वाले 17 नवाचारों की जानकारी दी।
सीईसी ने कहा कि मतदाता सूची में सुधार के लिए चलाया गया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) ऐतिहासिक, पारदर्शी और ठोस कदम है। उन्होंने बताया कि अब ईवीएम स्थल (मतदान कक्ष) के बाहर मतदाताओं को मोबाइल रखने की सुविधा उपलब्ध होगी।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि हाल के दिनों में उठाए गए नए कदमों जिनमें डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) की गिनती और फॉर्म 17सी से जुड़े प्रावधानों को लेकर किए गए सुधार को व्यापक समर्थन मिला है। प्रेसवार्ता में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू, डॉ. विवेक जोशी और बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद गुंजियाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि काल्पनिक आवास संख्या को पूरी तरह समाप्त करने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
आयोग ने चुनाव योजना, ईवीएम प्रबंधन, रसद, मतदान केंद्र युक्तिकरण, बुनियादी ढांचा, चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता और आउटरीच गतिविधियों के सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
