राहुल गांधी विदेश जाकर देश विरोधी बयान देने वाले पहले नेता : किरेन रिजिजू

feature-top

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विदेश में दिए गए अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। कोलंबिया में लोकतंत्र पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें देश विरोधी करार देते हुए तीखा हमला बोला है।

अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। रिजिजू ने कहा कि अब तक देश में विपक्ष के किसी भी नेता ने विदेश जाकर अपनी ही सरकार या देश के खिलाफ बयान नहीं दिया था, लेकिन राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने विदेश में जाकर भारत, हमारे सिस्टम और लोकतंत्र पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और शरद पवार जैसे नेताओं ने कभी विदेश में जाकर देश की छवि खराब नहीं की। रिजिजू ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर इस तरह का हमला न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह विपक्ष के स्तर को भी दर्शाता है।


feature-top