- Home
- टॉप न्यूज़
- PoK भारत का एक कमरा है, उसे वापस लेकर रहेंगे : मोहन भागवत
PoK भारत का एक कमरा है, उसे वापस लेकर रहेंगे : मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि PoK भारत के घर का एक कमरा है, जिस पर कुछ अजनबी लोगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन एक दिन उसे वापस लेना ही होगा।
मध्यप्रदेश के सतना में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने कहा, “पूरा भारत एक घर है, लेकिन हमारे घर का एक कमरा जहाँ हमारी मेज, कुर्सी और कपड़े रखे थे उस पर किसी ने कब्जा कर लिया है। एक दिन हमें उसे वापस लेना ही होगा। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका समर्थन किया।
कार्यक्रम में मौजूद सिंधी समाज के लोगों का उल्लेख करते हुए भागवत ने कहा, “बहुत से सिंधी भाई यहां बैठे हैं, यह खुशी की बात है। वे पाकिस्तान नहीं गए थे, बल्कि अखंड भारत में ही थे। हालात ने हमें अलग कर दिया, वरना हमारा वह घर और यह घर कभी अलग नहीं था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
