बिहार : जीतनराम मांझी की पार्टी से बगावत, कई नेताओं ने बदला खेमा

feature-top

गया जिले से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के कई प्रमुख नेताओं ने जन सुराज पार्टी (जसुपा) का दामन थाम लिया। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सभी नेताओं को पीला गमछा ओढ़ाकर जसुपा की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

जसुपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि जीतनराम मांझी की पार्टी अब परिवार और रिश्तेदारों तक सिमट कर रह गई है, ऐसे में हमने जन सुराज की राह चुनी है।

जन सुराज में शामिल होने वालों में प्रमुख नाम हैं — हम के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राजेश्वर मांझी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शशि यादव, प्रदेश महासचिव लक्ष्मण मांझी, प्रदेश सचिव राकेश कुमार सिंह, प्रदेश युवा सचिव सुनील चंद्रवंशी, जिला परिषद सदस्य पार्वती देवी और गणेश मांझी शामिल हैं।


feature-top