मणिपुर: PLA के 15 सदस्य गिरफ्तार

feature-top

मणिपुर घाटी में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले महीने असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले में शामिल 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

इस हमले में दो जवान शहीद हुए थे। मुख्य आरोपी ठौंगराम सदानंद सिंह उर्फ पुरकपा (18) और खोंद्राम ओजित सिंह उर्फ केइलाल (47) को नंबोल घटना के 72 घंटों के भीतर पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या PLA किसी राजनीतिक संरक्षण के तहत काम कर रहा है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब प्रमुख उग्रवादी समूह यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) ने हाल ही में युद्धविराम की घोषणा की है और 24 कुकी उग्रवादी समूहों द्वारा पहले से हस्ताक्षर किए गए ऑपरेशन निलंबन समझौते में शामिल होने के लिए सहमति जताई


feature-top