छत्तीसगढ़ : प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंत्री सहयोग केंद्र कल से होगा शुरू

feature-top

प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 6 अक्टूबर 2025 से कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए मंत्री सहयोग केंद्र शुरू होने जा रहा है।

इस केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ता सीधे मंत्रियों से मिलकर अपने सुझाव, प्रश्न और शिकायतें साझा कर सकेंगे।

पहले दिन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहेंगे। सहयोग के लिए लोग सच्चिदानंद उपासने से संपर्क कर सकते हैं। उनका संपर्क नंबर 9425202652 है।


feature-top