- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा
बिलासपुर : नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा
नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में उस समय गर्मा गई, जब वार्ड नंबर 5 की कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और उनके पति लक्ष्मी साहू के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर का मुद्दा उठाया गया। इस मामले को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सदन में हंगामा किया और निगम प्रशासन से जवाब मांगा
दरअसल, वार्ड नंबर 5 में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। इसी समस्या को लेकर पार्षद गायत्री साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने निगम कार्यालय का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान पार्षद ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मिलकर खाली मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया था। भाजपा पार्षदों का कहना है कि निगम कार्यालय (विकास भवन) के मुख्य गेट पर हुए इस प्रदर्शन से आम नागरिकों और अधिकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी आधार पर निगम प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पार्षद गायत्री साहू और उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
एफआईआर दर्ज होने के बाद यह मुद्दा सामान्य सभा की बैठक में भी गूंज उठा। सदन में अपनी बात रखते हुए पार्षद गायत्री साहू ने कहा कि वे जनता की समस्या उठाने के लिए आंदोलन कर रही थीं, यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने मांग की कि निगम सभा इस एफआईआर की निंदा करे और शासन को पत्र भेजकर इसे वापस लेने का प्रस्ताव पारित करे। वहीं, विपक्षी भाजपा पार्षदों ने इस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि विरोध दर्ज कराना अलग बात है, लेकिन कानून को हाथ में लेना गलत है।
उनका कहना था कि निगम के मुख्य गेट पर मटका फोड़ने और हंगामा करने से व्यवस्था प्रभावित हुई, इसी कारण एफआईआर दर्ज की गई। विपक्ष ने कांग्रेस पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
