छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए।

एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने बीते दिनों चैतन्य बघेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब बघेल को आगामी सुनवाई तक जेल में रखा जाएगा।


feature-top