चिरमिरी SECL खदान में ब्लास्ट से हड़कंप, 8 मजदूर घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र स्थित एसईसीएल (SECL) की ओपन कास्ट खदान में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में हुए ब्लास्ट से 8 मजदूर घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल SECL रीजनल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, खदान में बारूद बिछाकर कोयला उत्खनन का कार्य किया जा रहा था।

इस दौरान अचानक गर्मी के कारण विस्फोट हो गया। हादसे को लेकर मजदूरों ने SECL प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


feature-top