केजरीवाल ने मांगा था मायावती का बंगला, मिला दूसरा आवास

feature-top

लगभग एक साल बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में आधिकारिक आवास मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में केजरीवाल ने एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उपयुक्त सरकारी आवास की मांग की थी।

सरकार ने अब उन्हें 95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप-7 बंगला आवंटित किया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से 35, लोधी एस्टेट वाला बंगला मांगा था, जो पहले बसपा प्रमुख मायावती को आवंटित था।

लेकिन यह बंगला जुलाई माह में ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को दे दिया गया था। अब केजरीवाल 95, लोधी एस्टेट वाले इस नए बंगले में शिफ्ट होंगे।


feature-top