घायल बाघिन 'बिजली' का नया रायपुर जंगल सफारी से ट्रांसफर

feature-top

नया रायपुर स्थित जंगल सफारी से घायल बाघिन ‘बिजली’ को इलाज के लिए गुजरात ले जाने की तैयारी चल रही है। वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेन से गुजरात स्थित वनतारा जू भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 8 साल की बाघिन बिजली वही है, जिसकी मां किशोरी और पिता शिवाजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंगल सफारी के उद्घाटन अवसर पर तस्वीर खिंचवाई थी। खास बात यह है कि शिवाजी को भी ट्रेन के रास्ते गुजरात से रायपुर लाया गया था।

बिजली को इंद्रावती टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर जंगल सफारी लाया गया था, लेकिन कुछ समय पहले वह घायल हो गई थी। अब उसकी हालत में सुधार न होने पर गुजरात भेजने का निर्णय लिया गया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

राज्य में घायल वन्यजीवों के बेहतर इलाज की व्यवस्था न होने से लगातार ऐसे मामलों में जानवरों की मौतें हो रही हैं, जिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


feature-top
feature-top