हिमाचल प्रदेश : बस पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 12 की मौत

feature-top

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में बड़ा हादसा हो गया। मरोतन से घुमारवीं जा रही एक बस झंडूता के बरठीं इलाके में भूस्खलन की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि अचानक पहाड़ी से भारी मलबा सीधे बस की छत पर गिर गया, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री बस के अंदर फंसे हुए बताए जा रहे हैं। मौके पर एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह दब गया। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए आसपास के क्षेत्रों से जेसीबी और एंबुलेंस की मदद ली है।


feature-top