बेटे के मोह में लालू बने धृतराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

feature-top

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर महाभारत का उदाहरण देते हुए तीखा हमला बोला है।

विजय सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव के मोह में ‘धृतराष्ट्र’ बन गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव अब पार्टी के हर निर्णय में तेजस्वी यादव के हित को सर्वोपरि रख रहे हैं, जिससे राजद में परिवारवाद और वंशवाद गहराता जा रहा है।


feature-top