फिनटेक उत्पाद सभी के लिए सुलभ हों: आरबीआई गवर्नर

feature-top

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि फिनटेक कंपनियों को ऐसे उत्पाद और सेवाएं डिजाइन करनी चाहिए जो उपयोग में आसान और सभी वर्गों के लिए सुलभ हों।

उन्होंने कहा कि इससे भारत को वित्तीय समावेशन और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य में मदद मिलेगी। मल्होत्रा ने डिजिटल धोखाधड़ी पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए ठोस प्रयासों की जरूरत बताई।

उन्होंने जोर दिया कि वरिष्ठ नागरिकों, सीमित डिजिटल साक्षरता वाले लोगों और दिव्यांगजन जैसे कमजोर वर्गों को भी फिनटेक सेवाओं से जोड़ा जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि देश में करीब 10,000 फिनटेक संस्थाएं कार्यरत हैं और यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) के जरिए ऋण क्षेत्र में वही बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है, जैसा यूपीआई ने भुगतान क्षेत्र में किया था।


feature-top