कानपुर : खड़े स्कूटरों में विस्फोट से छह घायल

feature-top

उत्तर प्रदेश के कानपुर के मिश्री बाज़ार इलाके में खड़ी एक स्कूटर में विस्फोट होने से छह लोग घायल हो गए हैं। कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना आज बुधवार शाम करीब 7:15 बजे की है जब शहर के मिश्री बाज़ार इलाके में खड़ी दो स्कूटरों में विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं।


feature-top