चुनाव प्रचार में AI आधारित भ्रामक कंटेंट से बचें राजनीतिक दल : चुनाव आयोग

feature-top

बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस बीच चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के तहत राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI)) आधारित कंटेंट के दुरुपयोग से बचने की सख्त हिदायत दी है।

साथ ही AI जेनरेटेड कंटेंट के लिए दिशा-निर्देश भी दिय़ा। आयोग ने जारी बयान में कहा कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान इंटरनेट और सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले सभी प्रचार-सामग्री पर भी लागू होते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया कि अन्य दलों या उम्मीदवारों की आलोचना उनके नीतिगत रुख, कार्यक्रमों, कार्यों और पिछले रिकॉर्ड तक ही सीमित रहने चाहिए। इन्हें तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए।


feature-top