गाय को “राजमाता” घोषित करने का विचार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार

feature-top

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार गायों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार गाय को छत्तीसगढ़ की “राजमाता” घोषित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से काफी समय से यह मांग उठाई जा रही थी कि गाय को प्रदेश की “राजमाता” का दर्जा दिया जाए।

अब तक किसी भी पूर्व सरकार ने इस दिशा में पहल नहीं की थी, लेकिन साय सरकार ने इस मांग पर विचार शुरू कर दिया है।


feature-top