असम : पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन समेत 18 नेताओं ने दिया इस्तीफा

feature-top

असम में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के भाजपा सांसद राजेन गोहेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कुल 17 अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

राजेन गोहेन ने अपना इस्तीफा राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया को भेजे पत्र के माध्यम से दिया।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं।


feature-top