कर्नाटक : महिलाओं को मिलेगा हर महीने एक दिन का पीरियड लीव

feature-top

कर्नाटक सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने एक दिन का मासिक धर्म अवकाश (पीरियड लीव) देने की मंजूरी दी है।

राज्य के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि यह निर्णय महिलाओं की कार्यस्थल पर सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कपड़ा (गारमेंट्स), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सहित कई क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं अब हर महीने एक दिन का अवकाश ले सकेंगी।

कैबिनेट ने इसके साथ ही श्रम, बुनियादी ढांचा, शहरी विकास, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और पर्यटन से जुड़े कई अन्य अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है।


feature-top