अयोध्या: भीषण विस्फोट के बाद मकान ढहने से 5 लोगों की मौत

feature-top

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद एक मकान ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।  पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि हादसे की वजह पटाखा है या गैस सिलेंडर। 

 इनमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है।


feature-top