राजनांदगांव : ईओडब्ल्यू-एसीबी का, सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा

feature-top

राजनांदगांव में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) और एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। त्योहारी सीजन के बीच सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

चार गाड़ियों में सवार होकर अधिकारियों की टीम ने सुबह यह कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, टीम ने जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स में छापा मारा है।

साथ ही व्यापारी के नंदई चौक स्थित घर और गुड़ाखू लाइन स्थित दुकान में भी तलाशी की जा रही है। अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी फाइलों की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।


feature-top