- Home
- टॉप न्यूज़
- मराठा आरक्षण पर विखे पाटिल का शरद पवार पर हमला
मराठा आरक्षण पर विखे पाटिल का शरद पवार पर हमला
मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच राज्य के मंत्री और मराठा आरक्षण उप-समिति के प्रमुख राधाकृष्ण विखे पाटिल ने एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा है।
विखे पाटिल ने कहा कि अगर 1994 में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करते समय शरद पवार ने मराठा समाज को ओबीसी वर्ग में शामिल किया होता, तो आज यह विवाद पैदा ही नहीं होता। उन्होंने यह टिप्पणी जलगांव के अंतरवली सराटी गांव में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से मुलाकात के बाद की।
पत्रकारों से बातचीत में पाटिल ने कहा कि यह एक निजी भेंट थी और वे केवल जरांगे की तबीयत जानने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच कुछ सामान्य विषयों पर चर्चा हुई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
