ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर व्हाइट हाउस ने जताई कड़ी नाराजगी

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से व्हाइट हाउस ने नाराज़गी जताई है। राष्ट्रपति भवन ने नोबेल कमेटी के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया है।

 जारी एक बयान में व्हाइट हाउस ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी, बल्कि राजनीतिक झुकाव से प्रभावित रही। प्रवक्ता ने कहा, “एक बार फिर, नोबेल समिति ने यह साबित कर दिया है कि वह शांति से अधिक राजनीति को प्राथमिकता देती है व्हाइट हाउस ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वैश्विक शांति के लिए कई अहम पहलें कीं, लेकिन समिति ने उन्हें नज़रअंदाज़ किया।


feature-top