बिहार : जदयू के तीन बड़े नेता राजद में शामिल

feature-top

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को उस समय झटका लगा जब तीन प्रभावशाली नेता राजद में शामिल हो गए।

तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जहानाबाद के पूर्व विधायक राहुल शर्मा और बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश ने राजद की सदस्यता ली।

इस घटनाक्रम से बिहार चुनाव 2025 में गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।


feature-top