SBI समेत सरकारी बैंकों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को मिलेगा मौका

feature-top

सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। अब देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) में शीर्ष प्रबंधन पदों पर निजी क्षेत्र के पेशेवरों की नियुक्ति की जा सकेगी।

नए दिशा-निर्देशों के तहत, एसबीआई में प्रबंध निदेशक (MD) के चार पदों में से एक पद निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों या सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों में कार्यरत योग्य अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेगा।

अब तक सभी एमडी और अध्यक्ष पद केवल आंतरिक उम्मीदवारों से ही भरे जाते थे, लेकिन सरकार द्वारा किए गए संशोधित नियुक्ति नियमों के बाद निजी क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों को भी शीर्ष प्रबंधन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।


feature-top