अखिलेश से मुलाकात के तीन दिन बाद आजम खां ने बदले सुर

feature-top

अखिलेश यादव से मुलाकात के तीसरे दिन ही सपा नेता आजम खां के सुर अचानक बदल गए। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की न केवल प्रशंसा की, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनसे मुलाकात करने की इच्छा भी जताई।

आजम खां ने यह भी कहा कि वह मायावती के आभारी हैं, क्योंकि लखनऊ रैली के दौरान उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे उन्हें ठेस पहुंचती।

आजम खां के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


feature-top