कवर्धा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

feature-top

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे।

इस दौरान युवा मोर्चा उनके स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहा था, लेकिन राजनीतिक माहौल गरमा गया जब राहुल टिकरिया के कवर्धा पहुंचने से पहले ही ठाठ होटल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसके बाद मौके पर स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई, जब राहुल टिकरिया के काफिले में शामिल कुछ भाजपा कार्यकर्ता अचानक वाहन से उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उलझ पड़े।


feature-top
feature-top