- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान 13 अक्टूबर को
बिलासपुर : आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान 13 अक्टूबर को
आयुष्मान कार्ड बनाने 13 अक्टूबर (सोमवार) को एक दिवसीय विशेष महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित राशन दुकानों में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के वय वंदन कार्ड भी बनाए जाएंगे।
आयुष्मान कार्ड के लिए अनिवार्य दस्तावेज:
आधार कार्ड राशन कार्ड आधार से लिंक मोबाईल नंबर (OTP सत्यापन हेतु आवश्यक) प्रत्येक पात्र व्यक्ति का अलग-अलग कार्ड बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर योजना का लाभ लें।
योजना के विशेष प्रावधानों के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड बनाया जाएगा। जिन हितग्राहियों का पूर्व में सामान्य आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उन्हें भी 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत पुनः केवाईसी कराना अनिवार्य होगा, ताकि वे योजना के अंतर्गत मिलने वाले अतिरिक्त 5 लाख रुपए तक लाभ ले सकें।
बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अब भी लगभग 1,54,493 हितग्राही आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत नहीं हो पाए हैं, वहीं वय वंदन योजना हेतु 16,504 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन शेष है। इस महाअभियान का उद्देश्य शेष बचे पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
