पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर हलचल

feature-top

 पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया। सिंहदेव ने कहा, मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है।

मुख्यमंत्री बनना कौन नहीं चाहेगा?” उन्होंने आगे कहा कि 2018 में कांग्रेस की भारी जीत के समय भी उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में रहा था। उस वक्त ढाई-ढाई साल के फार्मूले की बातें मीडिया में उठती रहीं, लेकिन मैंने हमेशा पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि माना।

सिंहदेव ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन किसी भी जनसेवक के लिए राज्य का नेतृत्व करना गौरव की बात होती है। यह पूरी तरह पार्टी के निर्णय पर निर्भर करता है, और मैं हमेशा संगठन के फैसले का सम्मान करता हूं।


feature-top