अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज सस्पेंड

feature-top

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से करीब 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स जुड़े हुए थे।

 सपा और अखिलेश यादव की जनता तक डिजिटल पहुँच का यह प्रमुख माध्यम माना जाता था। फेसबुक की इस कार्रवाई से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। पार्टी इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सपा समर्थक फेसबुक के इस कदम के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।

हालांकि, फेसबुक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कंपनी के सामान्य दिशा-निर्देशों के अनुसार, अकाउंट सस्पेंड करने के संभावित कारणों में कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन, स्पैमिंग या फेक न्यूज का प्रसार शामिल हो सकता है।


feature-top