अगली जनगणना में असम में 'मिया' सबसे बड़ा समुदाय होगा: हिमंत सरमा
11 Oct 2025
, by: Babuaa Desk
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि अगली जनगणना में 'मिया-मुस्लिम' (बंगाली भाषी मुसलमान) राज्य में सबसे बड़े समुदाय के रूप में उभरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार "अपने लोगों" की सुरक्षा के लिए काम कर रही है और अगले सत्र में इस संबंध में विधानसभा में दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएँगे।
मुख्यमंत्री ने डिब्रूगढ़ में संवाददाताओं से कहा, "जब अगली जनगणना पूरी हो जाएगी और उसके नतीजे आएँगे, तो आप यकीन मानिए कि राज्य की कुल आबादी में मिया-मुस्लिमों की संख्या 38 प्रतिशत होगी। और वे सबसे बड़ा समुदाय होंगे। यही असम की अब की सच्चाई है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
