वोडाफोन आइडिया में सरकार हिस्सेदारी नहीं बढ़ाएगी: सिंधिया

feature-top

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार निकट भविष्य में वोडाफोन आइडिया (Vi) में अपनी हिस्सेदारी 48.9% से ज़्यादा नहीं बढ़ाएगी। उन्होंने पहले कहा था कि आर्थिक रूप से संघर्षरत इस निजी दूरसंचार ऑपरेटर में और हिस्सेदारी बढ़ाने से यह एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई बन जाएगी।


feature-top