- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजापुर में नक्सलियों का आईईडी धमाका, कोबरा बटालियन का जवान घायल
बीजापुर में नक्सलियों का आईईडी धमाका, कोबरा बटालियन का जवान घायल
11 Oct 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया।
घटना उसूर थाना क्षेत्र की है, जहां पुजारी कांकेर एफओबी की टीम एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन पर निकली हुई थी।
विस्फोट में घायल जवान को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर के हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
