पाकिस्तान और यूएई से मुझे नफरत भरे संदेश मिल रहे है : समीर वानखेड़े

feature-top

आर्यन खान की सीरीज के बाद समीर वानखेड़े मानहानि के मुकदमे को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान और यूएई से नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं।

वानखेड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है और कहा कि मामला विचाराधीन होने के कारण वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वानखेड़े ने कहा "मेरा व्यक्तिगत मानना है कि इसका मेरे काम या पेशे से कोई लेना-देना नहीं है।

अपनी व्यक्तिगत हैसियत से, मैंने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। मैं अदालती कार्यवाही या इससे जुड़े मुद्दों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। यह आत्म-सम्मान, व्यक्तिगत गरिमा और व्यक्तिगत सम्मान का मामला है।"


feature-top